लवकुश चौराहे के पास जब एक महिला पैदल घर जा रही थी, तब पीछे से दो अज्ञात बदमाश आए और बाइक पर सवार होकर महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर भाग गए। महिला ने शोर मचाया, परंतु दोनों बदमाश बाणगंगा थाना क्षेत्र के कालिंदी में बाइक से फरार हो गए
घटना गोल्ड सिटी में रहने वाली संध्या के साथ हुई। संध्या की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की। पुलिस ने संध्या के पति शैलेन्द्र विश्वकर्मा की मदद से मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी शशांक चौधरी को सुखलिया से गिरफ्तार किया, जब वह अपनी बेटी को स्कूल से लेने निकला था।
