महिला की मर्जी के बिना गर्भपात पति व सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर में रहने वाली सोनिया अहीरवाल नामक महिला के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति के द्वारा उसकी मर्जी के बिना उसका गर्भपात कराया गया। साथ ही पीड़िता के द्वारा अपने सास ससुर पर भी मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और दहेज मांगने का आरोप लगाया है। वही इस मामले में पुलिस ने पति पर धारा 313 और सास ससुर पर धारा 498 का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version