महिला कांग्रेस द्वारा धार्मिक भावना आहत होने के चलते अनुसूचित जाति थाने में शिकायत दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान पोस्टर फाड़ने के विवाद में नया मोड़ आ गया है, अब इंदौर शहर महिला कांग्रेस द्वारा धार्मिक भावना आहत होने के चलते अनुसूचित जाति थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए ज्ञापन दिया है।

दरअसल भाजपा नेत्री और पूर्व मंत्री इमारती देवी पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा महिला मोर्चा किए गए प्रदर्शन के दौरान उनके घर के बाहर लगे हनुमान जयंती के पोस्टर को फाड़ दिया था जिसमें जीतू पटवारी का फोटो भी लगा था जिसे महिलाओं ने अपने पैरों से रौंद दिया था जिसके बाद शनिवार को शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनील मिमरोट अनुसूचित जाति कल्याण थाने पहुंची, और ज्ञापन सौंपा। मिमरोट ने अपने शिकायती ज्ञापन में कहा कि भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने हमारी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। भगवान राम और हनुमान जी हमारे आराध्य है, जिनका अपमान बिलकुल सहन नही करेंगे। उन्होंने एसीपी सोनू डावर को ज्ञापन सौंपकर कायमी करने का निवेदन किया है।

Exit mobile version