इंदौर के छोटे नेहरू स्टेडियम में मध्य प्रदेश महापौर और इंदौर महापौर केसरी कुश्ती स्पर्धा के रोचक मुकाबले रविवार को देर रात तक खेले गए। अलग अलग वजन में महिला और पुरुष पहलवानों ने कई देशी दांव पेंच दिखाकर महापौर केसरी का खिताब अपने नाम किया
इंदौर का छोटा नेहरू स्टेडियम एक बार फिर चुलबुली और फैसले की कुश्तियों का साक्षी बना। अलग-अलग वेट में खेले गए कुश्ती के बेहद रोचक थे जिन्हें देख कुश्ती प्रेमी कई बार उत्साह में आ गए अलग-अलग वजन में खेली कुश्तियों में नई उम्र के पहलवानों ने मेट्स पर भी कई देशी दावों से खिताब अपने नाम किया। इस दौरान भारंदवाज, इकहरी, पट लगना, साल्टो और फितले जैसे दावों का उपयोग पहलवानों ने किया। मेट्स पर कुश्तियां होने से नई पीढ़ी के पहलवान बेहद उत्साहित दिखाई दिए। महापौर केसरी कुश्ती स्पर्धा में बतौर अतिथि पहुंचे पुराने पहलवान कवि सत्यनारायण सत्तन सका- रात्मक पहल करार दिया।
25 से 28 किलो में प्रथम वंशपुरी देपालपुर द्वितीय जागरण जाधव चंदन गुरु तृतीय वेदांत राठौड़ कृपाशंकर एकेडमी, 32 किलो में प्रथम साहिल पाल द्वितीय विदेश वोरा सी तृतीय शान्त पाल, 36 किलो में प्रथम मयूर मण्डवाल द्वितीय रणबीर ठाकुर तृतीय श्लोक वोरासी, 40 किलो में प्रथम श्लोक प्रजापति द्वितीय चेतन यादव तृतीय अर्जुन यादव, 45 किलो में प्रथम नवीन अझ द्वितीय विनय यादव तृतीय पियुष अग्रवाल, 50 किलो में प्रथम आदित्य अग्रवाल द्वितीय आयुष अग्रवाल तृतीय रोहित कुमार, 55 किलो में प्रथम राहुल वर्मा द्वितीय योगेश विजोरे तृतीय गौतम ठाकुर, 60 किलो में प्रथम श्रवण कौशल द्वितीय जहांगीर खान तृतीय हरिओम पुरा, 65 किलो में प्रथम ललित कौशल द्वितीय लोकपाल गौहर तृतीय अक्षत यादव, 70 किलो में प्रथम यशपाल द्वितीय हर्षवर्धन तृतीय कुणाल सिलावट, 75 किलो में प्रथम शिवम यादव द्वितीय रोहित प्रजापत तृतीय गोवर्धन जाट, 75 किलो प्लस दृ ओपन मध्य प्रदेश केसरी प्रथम फरहान हुसैन द्वितीय रेहान पहलवान ने महापौर केसरी चैंपियन ट्रॉफी जीती महिला महापौर केसरी प्रतियोगिता वजन वर्ग व पुरस्कार 28 किलो में प्रथम वशीका वर्मा द्वितीय अनुष्का गगाधारी तृतीय प्रियाशी यादव, 40 किलो में प्रथम तनिशा बैस द्वितीय दीक्षा सन्यास तृतीय ग़ज़ल शर्मा, 45 किलो में प्रथम प्रियांशी द्वितीय मान्यता तृतीय अनुष्का, 50 किलो में प्रथम प्राची जोशी द्वितीय लक्ष्मी तृतीय प्रियांशी, 55 किलो में प्रथम माही कौशल द्वितीय अनिशा नायक तृतीय प्रथा गिरी रही। फाइनल जीतने वाले पहलवानों को मेयर पुष्य मित्र भार्गव, महापौर परिषद सदस्य नंदू पहाड़िया ने पुरस्कृत किया इस अवसर पर एमआईसी सदस्य, पार्षद, कई अखाड़ों के पहलवान, उस्ताद, कोच और खिलाड़ी मौजूद थे
