महाशिवरात्रि पर्व पर पूरे इंदौर में शिव महिमा माहौल दिखाई दिया तो वहीं शहर से जुड़े क्षेत्रों में कही भांग तो कही खिचड़ी प्रसाद वितरण हुआ, इंदौर उज्जैन मुखी मार्ग स्थित पांच एरिया चौराहे पर महाकाली मित्र मंडल एवं जितेंद्र ठाकुर मित्र मंडल के द्वारा भांग प्रसादी और खिचड़ी वितरण किया गया। इस दौरान मंत्री तुलसीराम सिलावट के पुत्र चिंटू सिलावट और भाजपा नेता सुमेर सिंह सोलंकी आयोजन में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों को खिचड़ी प्रसादी और भांग प्रसादी दी गई। बर्फ से भगवान बर्फानी बाबा की प्रतिकृति बनाई गई पूरे क्षेत्र में जय श्री महाकाल और ओम नमः शिवाय की गूंज रही।
