इंदौर में नगर निगम द्वारा अवैध नल कनेक्शन को वेध करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है इस मुहिम में हिस्सा लेने वालों को काफी रियायत दी जा रही है वही 6 मार्च के बाद रियायत नहीं मिलेगी और सख्ती भी होगी
इसी माह फरवरी में चलाए गए अभियान में नगर निगम को इन नलों को वैध करने पर करोड़ो रुपए के राजस्व की प्राप्ति भी हुई है इस अभियान के तहत निर्धारित शुल्क देकर शहर के नागरिक अवैध नल कनेक्शन को वैध करवा सकते है इस अभियान की शुरुआत 6 फरवरी से हुई है और यह अभियान 6 मार्च तक जारी रहेगा इसके बाद भी यदि अवैध नल कनेक्शनकर्ता कनेक्शन वैध नहीं करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी अभियान को लेकर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि 20 दिनों मैं इंदौर नगर निगम अब तक 11000 से ज्यादा अवैध नल कनेक्शन को वेध कर चुका है ओर करीब 6 करोड़ का राजस्व भी इससे जनरेट हुआ है जिनके यहां अवैध नल कनेक्शन है उनसे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस अभियान के बाकी बचे दिनों मे अवैध नल कनेक्शन को वैध करने की अपील की है महापोर ने कहां की इस अभियान के बाद अवैध नल कनेक्शन वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
