मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी पहुंचे इंदौर, निजी कार्यक्रम में शामिल होने के पूर्व मीडिया से की चर्चा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी पहुंचे इंदौर, निजी कार्यक्रम में शामिल होने के पूर्व मीडिया से की चर्चा, इंदौर को बताया मुंबई से ज्यादा हरा भरा और स्वच्छ

.बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और अपने जमाने के सुपरस्टार सुनील शेट्टी आज निजी कार्यक्रम में शामिल होने के उद्देश्य से इंदौर पहुंचे। जहां कार्यक्रम में शामिल होने के पूर्व सुनील शेट्टी मीडिया से रूबरू हुए। जहां पर उन्होंने अपने जीवन और फिल्मी करियर को लेकर तमाम सवालों के जवाब दिए। जहां एक ओर सुनील शेट्टी ने फिल्मों को एंटरटेनमेंट का पिता और ओटीटी को बेटा बताया। तो वही दूसरी ओर इंदौर की हरियाली और स्वच्छता की भी जमकर तारीफ की। सुनील शेट्टी ने कहा कि इंदौर और मुंबई की कोई तुलना नहीं है। क्योंकि इंदौर मुंबई से ज्यादा हरा भरा और साफ सुथरा शहर है। जिसका श्रेय यहां की जनता को जाता है। इस दौरान खुद के राजनीति में प्रवेश करने के सवाल पर सुनील शेट्टी ने कहा कि मैं दिल से भारतीय हूं, लेकिन राजनीति में जाने का मेरा कोई भी विचार नहीं है और मैं ऐसे ही समाज और देश के लिए काम करूंगा।

Exit mobile version