मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर के सीएचएल हॉस्पिटल के डॉक्टर पर मरीज के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया है परिजनों का आरोप हे की डॉक्टर नीरज जैन द्वारा मरीज अर्जुन चौहान को इंजेकशन का ओवर डोज दिया गया जिसके बाद उनकी मौत हूही हे फिलहाल परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हे
दरअसल अर्जुन चौहान को बीते दिनों में अस्पताल में लीवर के इलाज के लिए बीते दिन भर्ती किया गया था इसके इलाज के बाद डॉक्टरों द्वारा 8 अप्रैल को मैरिज अर्जुन चौहान को डिस्चार्ज कर दिया था शुक्रवार को परिजन अर्जुन चौहान को चेकअप के लिए कल अस्पताल लेकर पहुंचे थे परिजनों की माने तो आज सुबह अर्जुन चौहान खुद चलकर अस्पताल पहुंचे थे डॉक्टर नीरज जैन द्वारा उनका चेकअप करने के बाद अर्जुन को एक साथ चार इंजेक्शन लगाए थे जिसके बाद अर्जुन की हालत खराब हो गई और डॉक्टर उन्हें आईसीयू में ले गए और कुछ देर बाद उनकी मौत होने सूचना परिजनों को दी परिजनों द्वारा डॉक्टर पर लापरवाही व ओवर डोज देने का आरोप परिजन द्वारा लगाए जा रहे हे
परिजनों के हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों द्वारा किए जा रहे हंगामा बंद करवाया वही पुलिस द्वारा पूरे मामले को लेकर जांच करने की बात की जा रही है
