मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच और जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में समझौता सेल बनाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच और जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में समझौता सेल बनाई गई है जहां पर दो पक्षों के आपसी विवादों का निराकरण किया जा रहा है मध्यस्थ सेल में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं और विवादों का निराकरण हो रहा है समझौता सेल में कई तरह के प्रकरण आते हैं जिसमें पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, मकान मालिक किरायेदार सहित अन्य मुद्दे रहते हैं समझौता सेल के सदस्यों द्वारा दो पक्षों के विवादों का निराकरण राजीनामा के साथ किया जाता है पिछली जनसुनवाई में करीब 34 प्रकरण आए थे जिसमें से कई मामलों का निराकरण किया गया आज की जनसुनवाई में करीब 20 से अधिक मामले आए हैं जिनका निराकरण किया जा रहा है समझौता सेल आपसी विवादों के निराकरण करने की एक अच्छी पहल है जिस में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे है .

Exit mobile version