मध्य प्रदेश में नौतपा का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है कि लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक अलर्ट जारी किया है। बढ़ती गर्मी और लू की वजह से जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। राज्य में बीते एक सप्ताह में गर्मी ने अपने तेवर दिखाए हैं। गर्मी की वजह से प्रदेश वासियों का हाल बेहाल है। वहीं मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
