मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी बोले- दुष्कर्मियों को बीच चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश में रिटायर्ड डीजीपी एसके दास का कहना है कि दुष्कर्मियों को गोली मार देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पुलिसकर्मी होते हुए मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए। लेकिन जब भी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को सुनता हूं तो लगता है कि इन्हें ऐसी ही सजा देना चाहिए।
पूर्व डीजीपी किताब का विमोचन करने पहुंचे थे इंदौर।
एसके दास पहले इंदौर के आईजी भी रह चुके हैं।
महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर दिया कड़ा बयान।
इंदौर। मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी एसके दास ने महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म करने के आरोपितों को सरेआम चौराहे पर गोली मार देना चाहिए। एसके दास इंदौर में भी आईजी रह चुके हैं। वे यहां पूर्व पुलिस अधिकारी और सीएम के ओएसडी रहे प्रवीण कक्कड़ की किताब का विमोचन करने के लिए आए थे।

TAGGED:
Exit mobile version