मध्य प्रदेश के डीजीपी आज एक दिन दौरे पर इंदौर पहुंचे जहां उन्होंने इंदौर पुलिस के अधिकारियों की बैठक ली, तो वहीं आने वाले दिनों में धार में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर भी योजना बनाई, बता दे आने वाले दिनों में चौथे चरण में इंदौर सहित आसपास की लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है उसको लेकर भी यह बैठक काफी अहम बताई जा रही है जिसमें डीजीपी ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को कई तरह के दिशा निर्देश दिए हैं।
मध्य प्रदेश के डीसीपी सुधीर सक्सेना एक दिन दौरे पर इंदौर पहुंचे इस दौरान जहां उन्होंने इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर अपराधों की समीक्षा की तो वहीं डीजीपी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले काफी दिनों से पुलिस काफी सक्रिय थी वहीं पुलिस ने मुस्तैदी के साथ विधानसभा चुनाव और विभिन्न त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को संभाल रखा था लेकिन जो चिन्हित अपराध थे उनके अपराधियों को भी पकड़ा, और यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगी बता दे इस दौरान भाजपा ने इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की, तो वहीं आने वाले दिनों में कई और चिन्हित अपराध और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लेकर दिशा निर्देश भी दिए ,तो वही डीजीपी सुधीर सक्सेना ने तो यह भी कहा कि आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव को देखते हुए कई तरह की चुनौतियां हैं जिनका पुलिस के द्वारा सामना किया जाएगा तो वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धार जिले में एक चुनावी अभियान है उसको लेकर डीजीपी का कहना है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी कर ली गई है साथ ही इस बैठक को लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी काफी अहम माना जा रहा है बता दे चौथे चरण में मालवा निमांड की कई सीटों पर लोकसभा चुनाव होना है और जिस तरह से डीसीपी ने इंदौर में बैठक ली उसे बैठक में आसपास के संभाग के भी एसपी सहित अन्य अधिकारियों को बुलाया गया था और उन्हें भी लोकसभा चुनाव सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की सुरक्षा को लेकर जिस तरह से आने वाले दिनों में दौरा होना है उसको लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं।
