मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी मंडी में किसानों ने आज लहसुन के भाव को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी किसानों के साथ दिखे और धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। किसानों ने इस दौरान मांग की है कि चीनी लहसुन पर प्रतिबंध लगाया जाए वही लहसुन सहित अन्य फसलों का उचित दाम उन्हें दिया जाए जिसका समर्थन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी करते हुए प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार पर जमकर निशाना सदा और कहा कि आज देश में किसान और जवान की स्थिति एक जैसी हो गई है लहसुन व अन्य फसलों के दम ठीक से नहीं मिलने के कारण किसानों को काफी परेशानियां हो रही है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने मंडी गेट बंद कर दिया और नारे भी लगाए।
