मध्यान्ह भोजन में रबर जैसी रोटी, स्कूलों ने की शिकायत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। केंद्र सरकार की योजनानुसार शासकीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं को हर दिन मेनू के तहत मध्यान भोजन दिया जाता है। मिड डे मील के तहत प्राइमरी और मिडिल के छात्रों को खाना मिलता है, मगर आए दिन घटिया खाना बाटने की शिकायत मिल रही है। शासकीय अहिल्या आश्रम स्कूल क्रमांक एक में इसी तरह से रबर जैसी रोटी आज छोटे-छोटे बच्चों को परोसी गई। यह रोटी बड़े भी नहीं खा सकते। बताया गया है की शासन ने जिले में मन्ना ट्रस्ट को ठेका दिया है। स्कूल के शिक्षक ने कहा कि हमने शिक्षा विभाग और ट्रस्ट को लिखित शिकायत की है मगर सुधार नहीं हुआ। इधर जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन ने कहा कि फिर से टेंडर किया जा रहे हैं। जल्द ही नई एजेंसी स्कूलों में भोजन देगी। उल्लेखनीय है शिक्षा सत्र की शुरुआत में भी कई स्कूलों में खाने में गड़बड़ी मिली थी और नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन बच्चों को खाना अच्छा नहीं मिल रहा है।

Exit mobile version