इंदौर के समीप महू के बदगोंदा थान छेत्र के नए महू मदरसे में 10 साल के एक नाबालिक छात्र के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। बच्चे ने वहां देखरेख करने वाले आरोपी मुस्तकिन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बच्चे के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वियो – पूरा मामला महू के बदगोंडा थाना छेत्र के नए महू का हे जहा बड़गौंदा पुलिस के मुताबिक मुस्तकीन उर्फ गोलू पर अप्राकृतिक कृत्य करने, पॉक्सो एक्ट सहित जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। 10 साल के पीड़ित बच्चे ने परिवार के साथ थाने में बताया कि वह 2 माह से महू रोड पर एक मदरसे में रह रहा है।
यहां पर पढ़ने वाले छात्र उसे परेशान कर रहे थे, इसकी शिकायत उसने मौलाना से की थी।जिसके बाद मौलाना ने बच्चे को मदरसे की देखरेख करने वाले मुस्तकिन के रूम पर छोड़ दिया। छात्र ने बताया कि बीते सप्ताह शुक्रवार की दोपहर जब वह खाना खाकर सो रहा था तब मुस्तकिन आया और मुंह दबाकर उसके साथ गलत काम किया।
उसी रात को मुस्तकिन ने फिर से बच्चे का मुंह दबाकर गलत हरकत की। बच्चा चिल्लाने की कोशिश करने लगा तो आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।दूसरे दिन मदरसे से छुट्टी होने पर बच्चा मुस्तकिन के कमरे पर नहीं गया। उसने राहगीर की मदद से अपनी मां को कॉल कर पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद मां के साथ वह घर लौट आया। घर आने के बाद उसने परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया और पुलिस से शिकायत की।
वही इस मामले में मदरसे के मौलाना ने बताया कि बच्चे के साथ मदरसे में कुछ नही हुआ है मदरसे के बाहर हुआ होगा फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है वंही थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह हिरोर ने बताया कि शिकायत के बात मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी की गिरफ्तार कर लिया गया है। इंदौर से हार्दिक प्रजापत की रिपोर्ट
