मकान मालिक का भाई बना रहा था किरायेदार कि नहाते हुए वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

https://youtu.be/9pt6fVOupZg

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में फिर एक बार घिनौनी हरकत का मामला सामने आया है। यहाँ राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में मकान मालिक के भाई द्वारा किरायेदार की नहाते हुए वीडियो बनाते हुए एक आरोपी की वीडियो वायरल हुई जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है ।

इंदौर में बदमाशों के हौसले लगातार बड़ते जा रहे है जिसका उदाहरण राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में देखने को मिला।यहाँ दयानंद बिल्डिंग में एक युवती किराए से रहती थी और जिस मकान में वह रहती थी उसी मकान में मकान मलिक भी रहता था। मामले में शिकायत हुई की मकान मालिक का भाई हर दिन युवती को नहाते देखता था और वीडियो बनाता था। जिसकी वीडियो बनाते हुए एक युवक ने विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है ।

Exit mobile version