श्री सार्वजनिक हनुमान मंदिर राजेन्द्र नगर की स्थापना लगभग 65 वर्ष पूर्व रहवासियो द्वारा की गई परन्तु वर्तमान में मंदिर की छत एवं दिवाले क्षीण हो चुकी है, तथा मंदिर की छत पर लगा हुआ टीनशेड भी कमजोर हो चुका है। जिसके कारण कभी भी कोई जनहानि एवं दुर्घटना होने की संभावना सदैव बनी रहती है,इन सब विषयों को लेकर रविवार को मंदिर परिसर में पत्रकारों से बातचीत की गई,
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया की मंदिर प्रागंण में पिपल का वृक्ष कई वर्षों पुराना है जो कि हर वर्ष, बढ़ने के कारण टीनशेड को क्षतिग्रस्त कर रहा है, तथा कई बार पिपल की डगाले शेड पर गिरने के कारण शेड कमजोर हो चुका है। इन सभी परिस्थितियो को देखते हुए श्री रामभक्त हनुमान सेवा समिति द्वारा संचालक मंण्डल की बैठक में छत के ऊपर लगे हुवे टीनशेड को हटाने एवं मंदिर के क्षतिग्रस्त दोनो गुबंजो की मरम्मत करने का प्रस्ताव पारित किया गया था, साथ ही मंदिर के जीर्णोदार का कार्य भी प्रारंभ किया जाना है। कार्य प्रारंभ होने पर मंदिर प्रागंण के पूर्व में अवैध रूप से बनी दुकानो के संचालको द्वारा जो कि विगत 8 वर्षों से मासिक शुल्क भी समिति को जमा नहीं कर रहे है। उनके द्वारा मंदिर जीणोदार के कार्य को रोकने के लिए राजेन्द्र नगर थाने पर शिकायत कर कार्य को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके संबंध मे मंदिर समिति द्वारा भी अपना पक्ष मय दस्तावेज सहित राजेन्द्र थाने में प्रस्तुत किया गया है। मन्दिर समिति ने प्रेस के माध्यम से आगा किया है की भविष्य मे सिंधी कॉलोनी पटेल नगर में राम नवमी पर जो बावड़ी कांड हुआ था, उस तरह की घटना इस मंदिर परिसर मे शेड या छत गिरने से हो सकती है। हनुमान मंदिर समिति द्वारा समिति के सारे सदस्य उपस्थित होकर मीडिया से की चर्चा,, इस दौरान सयोजक रवि तिवारी जी ,अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान,उपाध्यक्ष माधव पिगले सचिव अशोक अग्रवाल कोषाध्यक्ष मनोज परमार हरीश आधाले ,मनोहर सोलंकी मुकेश शर्मा ,योगेंद्र अग्रवाल प्रफुल्ल चौरसिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे,,
