मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समय के रंग में हमेशा मिल जाते हैं, जैसा त्योहार वैसा नजारा वे दिखाते हैं, चाहे धनतेरस पर किराना दुकान पर बैठने का मुद्दा हो या भारत की जीत पर राजवाड़ा जाने का मामला हो या फिर हरतालिका तीज पर महिलाओं के चल रहे कीर्तन में आधी रात के बाद • शिरकत करने का मामला हो। ऐसा ही एक मामला होली दहन की रात दिखाई देता है, जब नन्दा नगर में होलिका का दहन अलसुबह होता है और रातभर वहां के युवा क्रिकेट खेलते हैं और इन सबके साथ क्रिकेट खेलने हर बार कैलाश विजयवर्गीय और आकाश विजयवर्गीय भी पहुंचते हैं। कल आकाश विजयवर्गीय ने गेंद डाली तो पिता कैलाश विजयवर्गीय ने सामने बल्ला थामे रखा और शॉट भी लगाए। विजयवर्गीय के शॉट पर तालियां बजती रही
