भोपाल-इंदौर समेत देश के 50 एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी सीआईएसएफ ने की सर्चिंग, मैनुअल चेकिंग बढ़ाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट सहित भोपाल जबलपुर सहित देश के 50 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम से इंदौर एयरपोर्ट अथॉरिटी को मिली है । धमकी मिलने के बाद इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है । वही ईमेल के आधार पर एरोड्रम थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया है । वही CISF ने एयरपोर्ट पर सर्चिंग भी कि है ।

मंगलवार को ईमेल के जरिए मिली धमकी के बाद देशभर में 50 से अधिक एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है । एक अंजान मेल से इंदौर भोपाल ग्वालियर सहित 50 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी । धमकी भरा ईमेल मिलने के बारे में इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने पुलिस को सूचना दी है । ईमेल पर इंदौर भोपाल, जबलपुर सहित देश के 50 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है । जिसके बाद इंदौर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 507 और वायुयान अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है । साथ ही बीडीडीएस ,स्थानीय पुलिस और CISF ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा भी बढ़ा दी है

हालाकि ये पहली बार नही है । इससे पहले भी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच शुरू कर दी है ।

Exit mobile version