कनाड़िया क्षेत्र की भूसा मंडी में सोमवार रात करीब 10 बजे एक बाइक में आग लग गई। बताते हैं कुछ मजदूरों ने यहां ठंड से बचने के लिए अलाव जलाया था। ये वे मजदूर हैं जो ट्रकों में भूसा लेकर मंडी आए थे। अलाव के कारण पास खड़ी बाइक ने आग पकड़ ली और ऊंची लपटें उठने लगीं। बाइक इसी क्षेत्र के किसी कर्मचारी की बताई जा रही है।
