शहर में तमाम सख्तियों के बावजूद भूमाफियों के हौसले बुलंद होते हुए नजर आ रहे हैं । लगातार सख्त कार्रवाई के बाद भी भूमाफिया अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं । अब ताजा मामला लसूडिया मोरी क्षेत्र स्थित प्रिंसेस स्टेट कॉलोनी का है । यहां भूमाफिया अरुण डागरिया , महेंद्र कुमार जैन और अतुल सुराणा और इनके साथियों द्वारा कई लोगो को प्लाट बेचकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।
– मामला लसूडिया मोरी क्षेत्र स्थित प्रिंस स्टेट कॉलोनी का है. यह कॉलोनी वर्ष 1996 – 1997 में काटी गई थी । कॉलोनाइजर महेंद्र कुमार जैन, अरुण डगरिया , अतुल सुराना सहित 15 लोगो के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है । आरोपियों ने फैनी कंस्ट्रक्शन कंपनी बनाकर इस कॉलोनी को काटा था । सभी प्लॉटो को वर्ष 1997 से वर्ष 2007 तक बेचने का सिलसिला जारी रहा । इसके साथ ही प्लाटों की रजिस्ट्री कर सुंदर सर्वसुविधायुक्त कॉलोनी बनाने के सपने दिखाए और प्लॉट धारकों से पैसे लेकर रजिस्ट्री करवा दी । लगभग 20 सालो बाद भी मौके पर कोई काम नहीं हुआ और अब इसी जमीन को भूमाफिया किसी दूसरे को बेचने की फिराक में थे । जिसके बाद प्लाट धारकों ने पिछले दिनों जमकर हंगामा किया था ।
पुलिस ने कॉलोनाइजर महेंद्र कुमार जैन, अरुण डगरिया , अतुल सुराना सहित 15 लोगो के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है ।
