भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती के अवसर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती के अवसर पर टाइगर ग्रुप इंदौर शहर की कार्यकारिणी द्वारा दशहरा मैदान पर 16 अप्रैल मंगलवार को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। टाईगर ग्रुप के उत्सव अध्यक्ष उत्सव खटीक ने बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सहयोग से दशहरा मैदान पर यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था ,, सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया।
जिसमें 133 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया था,, युवाओं ने इस शिविर में खासा उत्साह दिखाते हुए 142 यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर
मुकुल वाघ, संघपाल इंगले, आनंद वाघ, मोहनराव वाकोडे, अनिल इंगले, सोनूजी सूरोडकर, स्वप्निल तायडे प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

Exit mobile version