आचार संहिता में भाजपा नेता कमाल खान का गुंडा बेटा माज खान एक बार फिर चर्चाओं में है । कई अपराधो से लाते माज खान का पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ है । आरोपी ने बोरिंग के विवाद में मल्हारगंज क्षेत्र ने उक्त घटना को अंजाम दिया है । वीडियो सामने आने पर पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।
मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र के शांति नगर जैन कालोनी का है । यह भाजपा नेता कमाल खान के गुंडे बेटे माज खान का वीडियो चर्चाओं का विषय बना है । बदमाश माज आचार संहिता में जिस तरह से पिस्टल दिखा रहा है उससे कई सवाल खड़े हो रहे है । दरअसल माज के पास में रहने वाले सुनील मिशाल बोरिंग चालू करने के लिए गए थे । इस पर माज ने विवाद किया कुछ देर बाद माज अपने साथियों को लेकर पहुंचा और मारपीट शुरू पत्थराव कर दिया । इसी दौरान आरोपी माज ने कमर से पिस्टल निकाली और लहराने लगा । पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई । जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई है । आरोपित माज पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज है ।
मल्हारगंज पुलिस ने आरोपी माज और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है ।
