भाजपा कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा का मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में चुनाव एकतरफा होने के बाद निर्वाचन के प्रति उदासीनता देखी जा रही है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का पूरा प्रयास है कि ज्यादा से मतदान हो। पार्टी के महिला मोर्चे ने मैं मायके नहीं जाऊंगी अभियान के बाद नारी शक्ति ने ठाना है, मोदी जी को जिताना है अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में पार्टी ने कई महिला इनफ्लुएंसर, महिला संगठनों की लीडर, एंटरप्रेन्योर शामिल हुईं। सभी ने पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान कर भाजपा को जिताने का संकल्प लिया।

जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा का मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। नारी शक्ति ने ठाना है मोदी जी को जिताना है – अभियान के साथ में पार्टी की महिला मोर्चा ने शहर की कई महिला संगठनों की डायरेक्टर, एंटरप्रेन्योर और लीडरों को आमंत्रित किया गया। ये सभी महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र, ग्रुप में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए महिलाओं को प्रेरित करेंगी। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में भाजपा नेत्री और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की पत्नी जूही भार्गव ने सभी उपस्थित महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का संकल्प लिया।

दरअसल भाजपा का फोकस महिला मतदाताओं पर है.. और इसलिए महिला मोर्चे को यह जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने देश की आधी आबादी को साधने के लिए यह अभियान शुरू किया है। इसके तहत महिलाओं की टोलियां बनाकर घर घर संपर्क किया जाएगा और महिलाओं को मतदान के लिए निकाला जाएगा।

Exit mobile version