भवरकुआ थाना क्षेत्र में प्रसीद्ध जेल रेस्टोरेन्ट संचालक ने खुद का गला रेत कर की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपने घर में ही अपना खुद का गला रेत कर आत्महत्या कर ली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है

वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मृतक का नाम संदीप पिता संत चौकसे निवासी जानकी नगर है जो क्षेत्र में ही रहता था और क्षेत्र में ही एक खुद का प्रसिद्ध जेल रेस्टोरेंट संचालित करता था बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व पत्नी इसे छोड़कर चली गई थी और एक माह पहले ही इसकी शादी हुई थी उसी से आहत होकर इसने यह कदम उठाया है पुलिस को तलाशी में एक सुसाइड नोट भी मिला है जो उसने अपनी पत्नी के नाम लिखा है जिसमें उसने अपनी पत्नी को सॉरी लिखा है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है वही शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय भिजवा दिया है वही परिजन के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पस्ट हो पाएगी

Exit mobile version