इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ,वही जिस समय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की उसे दौरान उसने साड़ी और हाथों में चूड़ी पहनी हुई थी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की पिछले दिनों एक फिल्म लक्ष्मी काफी सुर्खियों में थी जिसमें अक्षय कुमार महिलाओं जैसा श्रृंगार करते हैं अतः इसी की तर्ज पर इंदौर में भी एक युवक ने पहले महिलाओं जैसा श्रृंगार किया और उसके बाद अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ,फिलहाल जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक के द्वारा जिस तरह से महिलाओं का श्रृंगार किया गया था उसको देखकर चौंक गई इसके बाद पुलिस ने बॉडी को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के जिला हॉस्पिटल पहुंचाया और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है वही भंवर कुआ थाना प्रभारी राजकुमार यादव का कहना है कि मृतक रणजीत सिंह कॉलेज में रायसेन से पढ़ाई करने के लिए आया था वहीं मृतक का नाम पुनीत है और वह तकरीबन 2 से 3 सालों से इंदौर में ही रहकर पढ़ाई कर रहा था वहीं वह खंडवा नाका स्थित इंद्रजीत भाटिया की मल्टी में रहता था जहां वह महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था तो वही एमपीपीएससी की तैयारी भी कर रहा था लेकिन उसने इस तरह का घटनाक्रम क्यों उठाया इसके बारे में परिजनों को भी जानकारी नहीं है ना ही पुलिस को मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट मिला है लेकिन जिस हालत में शव मिला है उससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं फिलहाल पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर ही जुटी हुई है तो वहीं मृतक का फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
