भंवरकुआं थाना क्षेत्र में बीएससी की छात्रा को फोटो वायरल करने की धमकी अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक पीड़ित छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसे एक युवक ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने की कोशिश की है। बदमाश ने यूवती के फोटो के साथ एडिटिंग कर अश्लील किया और वायरल करने की धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया है।

भंवरकुआ पुलिस के अनुसार बीएससी की एक छात्रा ने यह शिकायत दर्ज कराई है जो विष्णु पुरी स्थित एक हॉस्टल में रहती है। छात्र ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिनों पहले वह अपने हॉस्टल के रूम में थी तभी अचानक प्रिंस नाम की एक इंस्टाग्राम की आईडी से उसे उसका ही एक अश्लील फोटो मिला। साथी यह फोटो भेजने वाले ने उसे धमकी दी कि अगर वह उसका कहना नहीं मानेगी तो वह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। छात्र ने पहली बार देखे इस फोटो और मैसेज को इग्नोर कर दिया लेकिन यही मैसेज और ऐसा ही फोटो उसने छात्रा के साथी को भी भेज दिया।

आखिर में 19 वर्षीय छात्रों ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और उनके साथ जाकर भंवरकुआं पुलिस को इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version