भंवरकुआं थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट की घटना का खुलासा तीन आरोपियों को गिरफ्तार हिरासत मे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपि से लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद किआ हैं पकड़े गए बदमाश राह चलते छात्र से रिंग रोड पर की थी मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया था

जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि पिछले दिनों भवरकुआ थानां क्षेत्र के रिंग रोड तीन इमली इंदौर पर पीएचडी छात्र के साथ मोबाइल लूट की घटना हुई थी जिसके बाद से ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी जानकारी के मुताबिक यूएसए में पढ़ाई करने वाला छात्र रिंग रोड पर तीन इमली स्थित एक निजी अस्पताल में अपने पिता का उपचार करने आया था जो वापस अपने घर जाने के लिए निकला था और वह अपने मोबाइल से टैक्सी बुक कर रहा था इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे जिसके बाद से ही पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश कर रही थी जिसमें सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले थे वहीं 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालेने के बाद तीन बदमाश चिन्हित किए गए थे जिनकी पहचान शंकर उर्फ सम्राट पिता बाबू 20 वर्ष रवि पिता पूनम मंडलोई 26 साल और मनीष पिता अनिल उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई वही हुलिए है के आधार पर बदमाशों को पकड़ा गया जिसे लूटा हुआ मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है

Exit mobile version