भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट पर डिस्पोजल को लेकर हुए विवाद के बाद चार आरोपियों ने रेस्टोरेंट संचालक की पिटाई कर दी । पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।
घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र के बीआरटीएस की है । यह इंदौरी जायका के नाम से रेस्टोरेंट पर कुछ लोग पहुंचे और डिस्पोजल मांगने लगे । इसी बात पर उनका संचालक से विवाद हो गया । विवाद इतना बड़ा की आरोपियों ने दुकान संचालक की पिटाई कर दी । पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है ।
