इंदौर शहर के आजाद नगर पुलिस ने दो पैडलरों को गिरफ्तार किया है जो मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त कर रहे थे। पुलिस ने आरोपित से ब्राउन शुगर बरामद की है। एडिशनल डीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के मुताबिक, आरोपित सुमित उर्फ चीनी बच्चा निवासी शिवशक्ति नगर और विकास उर्फ चुन्नी निवासी शिवनगर मूसाखेड़ी है। एडीसीपी के मुताबिक, आरोपितों से 15 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है। पुलिस लगातार नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है
