ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश:नशे के खिलाफ 2 बड़ी कार्रवाई; घेराबंदी कर 11 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो कार्रवाई करते हुए अवैध नशे के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा है। पहली कार्रवाई में जावरा के आरोपी से ब्राउन शुगर मिली है। जो इंदौर में डिलीवरी करने आया था। इसके साथ ही दूसरी कार्रवाई में 11 किलो से अधिक गांजा पुलिस को मिला है। क्राइम ब्रांच इस मामले में जल्द खुलासा करेगी
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया की टीम ने शादाब पुत्र सादिक खान निवासी माेलना पोल्ट्री फॉर्म जावरा रोड को पकड़ा है। आरोपी को परदेशीपुरा इलाके से हिरासत में लिया गया है। आरोपी के पास से करीब 100 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है। आरोपी यहां डिलीवरी देने आया था। वही दूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने दूर सिंह और अमर सिंह को पकड़ा है। आरोपियों के पास से करीब 11 किलो के करीब गांजा मिला है। क्राइम ब्रांच की टीम मधुमिलन चौराहे से आरोपियों के पीछे लगी थी। उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

TAGGED:
Exit mobile version