ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली कपड़ों का व्यापार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नामी कंपनी अंडर आर्मर सहित अन्य कंपनियों के नकली लोवर टीशर्ट बनाने के मामले में शिकायत के बाद सदर बाजार पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली माल जब्त किया है । फिलहाल पुलिस ने कापी राइट एक्ट की तहत मामला दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

– मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है । यह लोवर टीशर्ट सहित अन्य कपड़े बनाने वाली नामी कंपनी अंडर आर्मर , पियुमा सहित अन्य कंपनी के जिम्मेदारों ने शिकायत की थी कि तिलकपथ पर करणी अपार्टमेंट में उनकी कंपनी के नाम से नकली लोवर टीशर्ट बनाकर तैयार किए जा रहे है । सूचना पर पुलिस ने दाबिस देकर बड़ी मात्रा में नकली लोवर और टीशर्ट जब्त किए है । जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपए है ।

Exit mobile version