बैंक के रिकवरी एजेंट पर केस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। संयोगितागंज थाना पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर निजी बैंक के रिकवरी एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। किस्त बकाया होने पर आरोपितों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। शुभ-लाभ टावर इलियास कालोनी निवासी शेख आशीर ने आइडीएफसी बैंक से बाइक फायनेंस करवाई थी। आरोप है कि बैंक के सात एजेंट ने ढक्कनवाला कुआं के पास रोका और किस्त भरने का बोलकर पिटाई कर दी।

Exit mobile version