बेलेश्वर महादेव मंदिर बावड़ी हादसे के आरोपी ट्रस्ट के अध्यक्ष, सचिव गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के बहुचर्चित बावड़ी हादसे कांड में जहां 36 मोते हुई थी उसके लगभग साल भर बाद आज दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। डीसीपी ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में मंदिर ट्रस्ट के सचिव और अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है डीसीपी ने कहा कि लगातार इस मामले में कार्रवाई जारी रहेगी दरसल 2023 मे रामनवमी के दिन बावड़ी हादसा हुआ था। सिंधी कालोनी मैं बेलेश्वर महादेव मंदिर मे श्रद्धालु रामनवमी के दिन दर्शन करने गए थे। मंदिर प्रांगण में बनी पुरानी बावड़ी के ऊपर बने छज्जे पर लोग हवन कर रहे थे आपको बता दें की बावड़ी जहां स्थित थी उसके ठीक सामने ही मंदिर में विराजित भगवान के मुख्य दर्शन होते थे इसलिए उस समय बावड़ी के छज्जे पर अत्यधिक लोग मौजूद थे। लेकिन पुरानी बावड़ी और पुराना छज्जा अत्यधिक लोगों का वजन सह नहीं सहपाया और बावड़ी धस गई और उसमें कई लोग दब के मर गए हालंकि शुरुआती आंकड़ों से लेकर आखिरी तक लगभग 36 मौत इस हादसे में हो चुकी थी और उसके बाद ताबड़तोड़ शासन और प्रशासन की टीमे इस हादसे की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि लगभग 1 साल में इस हादसे की जांच में कई राजनेताओं ने दखलअंदाजी कर इस हादसे के जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास किया लेकिन आखिरकार आचार संहिता लगते ही डीसीपी ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो मंदिर ट्रस्ट के सचिव और अध्यक्ष बताए जा रहे हैं एक का नाम सेवाराम और दूसरे का नाम मुरली बताया जा रहा है डीसीपी ने बताया कि लगातार इस मामले में कार्रवाई जारी रहेगी और आगे भी और लोगों की गिरफ्तारी होने की संभावना है।

Exit mobile version