बेटे के साथ जा रही महिला को मारी टक्कर:कार रूकवाकर की ड्राइवर की पिटाई, लोगों ने बीच बचाव किया तब छोड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के राजबाड़ा इलाके में एक महिला और उसके दिव्यांग बेटे को बुधवार को कार चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद महिला ने कार ड्राइवर की पिटाई कर दी। लोगों ने बीच बचाव कर कार ड्राइवर को छुड़ाया। मामला राजबाड़ा के पास का है। यहां महिला अपने दिव्यांग बेटे के साथ जा रही थी। तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। महिला अपने बेटे के साथ सड़क पर गिर गई। इसके बाद वह गुस्सा हो गई। महिला ने यहां पर कार ड्राइवर को उतारा और उसकी पिटाई करती रहे। यहां से निकलने वाले लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि, इस मामले में किसी तरह की एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

Exit mobile version