नयापुरा निवासी आरिफ ने रविवार को आजादनगर निवासी मोईन पुत्र रफीक खान की शूटर शाकिर उर्फ भैया और अमन शाह को तीन-तीन लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाई थी।
- दोनों शूटर को तीन दिन पूर्व पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया।
- शाकिर को तो पुलिस ने पैर में गोली मार कर पकड़ा।
- आरोपित की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
इंदौर। 20 साल के मोईन खान की हत्या का मास्टर माइंड आरिफ खिलजी कोर्ट जा पहुंचा। एनकाउंटर और हाथ-पैर तोड़ने शंका जता कर कोर्ट से सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने आरिफ की गिरफ्तारी लेकर सोमवार तक रिमांड ले लिया है। खिजली ने सुपारी देकर हत्या करवाना स्वीकार लिया है। आजादनगर निवासी मोईन पुत्र रफीक खान की रविवार रात आरोपित शाकिर उर्फ भैया और अमन शाह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मोईन का बड़ा भाई मुबस्सर नयापुरा निवासी आरिफ की बेटी अलीशा को लेकर भागा था।खिलजी ने पूछताछ में बताया कि अलीशा मेरी इकलौती बेटी है। भगाकर ले जाने के बाद कभी बात ही नहीं करवाई। मुबस्सर और अलीशा कहां रहे इसकी जानकारी नहीं दी। मोईन खान मोहल्ले और रिश्तेदारों में मिठाई बांट रहा था। चाहते थे कि अलीशा के माध्यम से प्रापर्टी में हिस्सा मांगे। झूठी शिकायतें भी करवाने लगा था। शाकिर और अमन से कहा कि मोइन को मारना है।
पांच और सात हजार रुपये एडवांस में दिए और कहा कि गोली मार देना। घटना के वक्त एक रेस्त्रां में नानवेज खा रहा था। जैसे ही हत्या की खबर मिली फोन बंद कर फरार हो गया। शाकिर को गोली लगने की सूचना मिली तो डर गया। शुक्रवार को वकील के माध्यम से कोर्ट पेश हो गया। एसीपी आशीष पटेल के मुताबिक आरिफ से पूछताछ जारी है। वसीम चौहान और नाहिद जाटू की भूमिका के बारे में पूछा जा रहा है।
