बुधवार शाम दो अलग अलग थाना क्षेत्रों मे सड़क हादसे एक युवक की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बुधवार शाम दो अलग अलग जगह दो सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हुए है जिन्हे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

पहला सड़क हादसा एमआईजी क्षेत्र का है । यह एक तेज रफ्तार कार चालक ने एक के बाद एक कई लोगो को टक्कर मारी जिसमे बाइक सवार एजाज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए । जिन्हे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है । कार चालक यशपाल शराब के नशे में धुत्त था । जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है ।

वही दूसरा हादसा खजराना थाना क्षेत्र स्टार चौराहे का है । यह एक तेजगति कार बिजली के पोल से टकरा गई । कार में दो युवतियां सवार थी जो कार की गति को कंट्रोल नही कर पाई । हादसा इतना भीषण था की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । कार में लगे एयर बैलून खुलने से दोनो युवतियां बच गई और उन्हें मामूली चोट आई है ।

दोनो ही मामलो में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

- Advertisement -
Exit mobile version