बुजुर्ग महिला को दावत में जाना महंगा पड़ा:बदमाश घर का ताला तोड़ सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी चुरा ले गए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आजाद नगर में चोरों ने बुजुर्ग महिला के घर में वारदात कर दी। महिला, बड़े बेटे के घर दावत खाने गई थी। आजाद नगर थाना पुलिस के अनुसार, कमरुन्निसा पति शौकत हसन निवासी हुसैनी मस्जिद रोड की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीती शाम वह घर पर ताला लगाकर अपने लड़के रईस के यहां दावत में गई थीं। रात को लौटीं तो घर के ताले टूटे हुए मिले। सोने – चांदी की जेवर और घर में रखी कुछ नकदी चोरी चली गई।

TAGGED:
Exit mobile version