हीरानगर पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला की शिकायत पर उनकी नौकरानी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। घटना तीन महीने पुरानी बताई जा रही है और अब पुलिस नौकरानी से पूछताछ कर रही है।
फरियादी मायावती यशवंत लोखंडे ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नौकरानी रेखा ने उनके घर से सोने-चांदी के जेवरात चुराए हैं। रेखा उनके घर में साफ-सफाई का काम करती है अलमारी कि दराज में रखे सोने के टॉप्स, नेकलेस और अंगूठियां गायब थी । रेखा के अलावा कोई भी घर में नहीं आता-जाता, इसलिए शंका के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रेखा से पूछताछ कर रही है।
