बुजुर्ग दंपती को दिलाया मकान का कब्जा:बीमार मकान मालिक से विवाद करता था किराएदार; ब्यूटी पार्लर संचालित करने लगा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कलेक्टर आशीष सिंह ने सुदामा नगर निवासी बुजुर्ग दंपती को उनके मकान का कब्जा दिलाया। जनसुनवाई में कलेक्टर विजयलक्ष्मी पति जिनेश कुमार कोठारी द्वारा शिकायत की गई थी। बताया कि घर के खर्च और दवाइयों खर्चे के लिए उन्होंने सुदामा नगर स्थित खुद के नाम का मकान किराएदार प्रतीक पिता भूषण कुमार सक्सेना को दिया गया था। विजयलक्ष्मी कोठारी कैंसर ग्रस्त है और पति हार्ट पेशेंट है। दोनों इंदौर में अकेले रहते है। उनका बेटा नीलेश बाहर रहता है।
फरियादी ने बताया कि किराएदार प्रतीक सक्सेना ने घर में कुत्ता पाल लिया। साथ ही ब्यूटी पार्लर संचालित करने लगा। किराएदार द्वारा बिजली और पानी का बिल भी नहीं चुकाया जा रहा है। किराया मांगने पर विवाद किया करता है। थाने में भी शिकायत की गई थी। वह पिछले एक वर्ष से परेशान हो रही थी।
कलेक्टर शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए । एसडीएम राऊ विनोद राठौर ने बताया कि मकान खाली करवाकर मकान का कब्जा बुजुर्ग दंपती को सौंप दिया गया है।

Exit mobile version