बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

राऊ पुलिस ने पाटनीपुरा में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा की शिकायत पर उसके मंगेतर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। आरोपी से शादी की बात हुए छह माह ही हुए थे। इसके बाद आरोपी ने अपने जीजा और दीदी के माध्यम से बुलाकर उसका रेप किया। इसके बाद उसने वीडियो के नाम से ब्लैकमेल कर कई बार संबंध बनाए। कुछ समय बाद शादी से इनकार दिया। छात्रा ने यह बात अपने परिवार को बताई। इसके बाद पीड़िता ने परिवार के साथ जाकर मंगेतर के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। राऊ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 21 साल की बीकॉम सेकंड ईयर की स्टूडेंट ने बताया कि उसकी शादी की बातचीत रोहित से दिसंबर 2023 में तय हुई थी। जनवरी 2024 में उसके पास रोहित का कॉल आया। उसने बताया की दीदी और जीजा तुम्हें लेने आ रहे है।

रोहित के दीदी-जीजाजी पीड़िता को लेकर बायपास स्थित रोहित के घर पहुंचे। यहां कुछ देर बाद रुकने के बाद वे चले गए। तब रोहित ने पीड़िता को सगाई का हवाला देकर संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। पीड़िता ने इनकार किया तो रोहित ने उसे पीटा और जबरदस्ती संबंध बनाए।

करीब एक सप्ताह बाद रोहित ने कॉल कर पीड़िता को मिलने बुलाया। कहा कि उसके पास उस दिन का वीडियो है। यदि नहीं आई तो सबको बता दूंगा और सगाई भी नहीं करूंगा। इस बीच 30 अप्रैल को दोनों की सगाई हो गई।
शादी की तारीख तय होने के बाद पर रोहित ने शादी करने से इनकार कर दिया और सगाई तोड़ दी। यह बात पीड़िता को पता चली तो उसने अपने परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद उसने परिवार के साथ जाकर थाने में रिपोर्ट लिखा दी।

Exit mobile version