बीएसएफ रेवती रेंज में हो रही तैयारियां, 12 घंटे में 11 लाख पौधे लगेंगे

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में इंदौर हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य के साथ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इंदौर के 2649 स्थान पर करीब 51 लाख पौधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में रुपए जा रहे हैं वहीं एक पेड़ मां के नाम के इस अभियान में 14 जुलाई को केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी इंदौर दौरे पर हैं। जहां बीएसएफ रेवती रेंज की पहाड़ी पर एक साथ 11 लाख पौधे 12 घंटे के भीतर रोकने के अभियान में अमित शाह भी अपनी मां के नाम एक पौधा लगाएंगे। केंद्रीय मंत्री शाह की अगवानी को लेकर रेवती रेंज क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ ही पुलिस प्रशासन चाक चौबंद व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। पौधा लगाने के बाद लाखों शहरवासियों के लिए शुद्ध देसी घी के पकवान तैयार हो रहे हैं जिसका लुप्त वह उठा सकेंगे।

वहीं भाजपा नेता और पूर्व विधायक संजय शुक्ला के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान में काफी मेहनत की जा रही है। भाजपा नेता संजय शुक्ला ने मीडिया से चर्चा के दौरान की गई व्यवस्थाओं को लेकर मीडिया को कई तरह की जानकारियां दी। उन्होंने कहा की असम के 9 लाख पौधों का रिकॉर्ड इंदौर में टूटने जा रहा है, वही पौधारोपण के इस मुख्य अभियान के लिए तमाम तरह की व्यवस्थाओं के साथ ही अतिथियों और पौधा लगाने वाले मेहमानों के लिए खास तौर पर शुद्ध देसी घी से निर्मित पकवान उन्हें परोसे जाएंगे जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। सुबह आलू बड़ा पोहा नमकीन आदि का नाश्ता सभी को दिया जाएगा तो वहीं दोपहर के भजन में देसी घी की मिठाइयों के साथ सब्जी पूरी व तमाम तरह के व्यंजन शहर वासियों को पर उसे जाएंगे।

एक पेड़ मां के नाम अभियान में आम नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका के साथ ही शासन प्रशासन के लोग तन मन से इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। वही क्षेत्र के युवा उधोगती शंकर सिंह राठौर ने बताया की कोरोना काल में जिस तरह की त्रासदी देश दुनिया ने देखी है, ऐसी त्रासदी फिर नही हो इसके लिए ऑक्सीजन की कमी दूर करने और खुशहाली के लिए पौधे लगाना बहुत आवश्यक है। वही सीमा सुरक्षा बल के जवानों में प्रकृति प्रेम खुलकर सामने आ रहा है। बीएसएफ के लोग इस पौधारोपण अभियान को लेकर काफी उत्साहित है, जहां अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और बीएसएफ में सहायक समादेष्ठ नरेश कुमार नाम मीडिया से चर्चा कर बीएसएफ का इस पौधारोपण में क्या सहयोग है और किस तरह इन पौधों की देखभाल होगी ऐसी तमाम बातों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि बीएसएफ का जवान जिस तरह बॉर्डर पर तैनात रहकर देश को सुरक्षित रखने के लिए अपनी जान लगा देता है वही देश के अंदर भी प्रकृति को सहज ने के उद्देश्य के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान को सार्थक बनाने के लिए बीएसएफ के जवान युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं।

Exit mobile version