इंदौर में बीते दिनो एक बावड़ी के ऊपर का स्लैब गिर जाने से 36 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई थी इस घटना में दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कार्यकर्ताओं के साथ निगम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा
चौकसे ने कहा की इस हादसे के बाद दोषियों पर अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की गई है और न ही किसी अधिकारी या विभाग ने जिम्मेदारी नहीं ली है । वही जब जांच रिपोर्ट आ गई है जिसके बाद भी अधिकारियो पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की । निगम को जनता के विश्वाश को कायम रखने के लिए अधिकारियो पर कार्यवाही करने के लिए आगे आना चाहिए ।
वही नेता पर्तिपक्ष ने कहा की कमिश्नर से मिलकर भी हादसे में दोषी अधिकारियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग करेंगे ।
