मालवा और निमाड़ में इस मानसूनी सीजन में औसत से चार प्रतिशत बारिश कम होने के बावजूद इंदौर के दसो तालाबों में पानी भरपूर मात्रा में भरा है जिसके चलते आने वाली गर्मी में इंदौर वासियों को पानी की किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी इंदौर नगर निगम के एमआईसी सदस्य वार्ड 81 के पार्षद बबलू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर के सिरपुर बिलावली यशवंत सागर पिपलिया पाल तालाब जैसे अनेक तालाबों में चुकी इस बार महापौर के आदेश के अनुसार तालाब में आने वाले पानी के चैनलों को साफ किया गया जिसके चलते इंदौर के आजू-बाजू के हिस्से में भी जो भी पानी गिरा वह इंदौर के तालाब में आकर समा गया जिसके चलते इंदौर के दसो तालाब अपनी पूर्ण क्षमता से भरे हुए हैं इसलिए मां अहिल्या की कृपा से इंदौर वासियों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा इस वर्ष सिरपुर व यशवंत सागर से वर्ष भर पानी इंदौर की जनता को पीने के लिए मिलता रहा ऐसा ही आने वाले सीजन में भी होगा
