बायपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को टक्कर मार दी।हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस लापरवाह चालक की तलाश कर रही है। घटना तेजाजीनगर थाना क्षेत्र की मंगलवार रात करीब 10 बजे की है।सिल्वर स्प्रिंग कालोनी निवासी 45 वर्षीय सुनील पुत्र जगदीश कटिजा की हादसे में मौत हुई है।
पुलिस के मुताबिक सुनील मजदूरी करता था। वह उसके दोस्त नाना भाया का मकान खाली करवाने पत्थर मुंडला गया था। काम समाप्त होने के बाद दोनों पैदल सड़क पार कर रहे थे। अचानक तेज रफ्तार में ट्रक आया और दोनों को चपेट में ले लिया। गंभीर अवस्था में दोनों को अस्पताल भिजवाया लेकिन सुनील की मौत हो गई। टक्कर से नाना कच्चे रास्ते में गिर गया था।
