बाणगंगा क्षेत्र में चलाया अभियान ऑपरेशन ईगल क्लॉ 45 बदमाशो को पकड़ा देर रात तक चला अभियान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नशे के कारोबार से जुड़े बदमाशो के खिलाफ पुलिस अभियान लगातार जारी है । बुधवार रात बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत 100 से अधिक बदमाशो को चिन्हित कर उनके घरों पर दबिश दी जिसमे 45 से अधिक बदमाश पुलिस के हत्थे आए है । जिनकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी ।

इंदौर पुलिस अब नशे के कारोबार से जुड़े बदमाशो की धड़पकड़ के लिए जुटी है । इसी कड़ी में अलग अलग क्षेत्र में कार्यवाही जारी है । झोंन तीन के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और कार्यवाही करते हुए बदमाशो के घरों पर दबिश दी । पुलिस ने पहले ही 100 से अधिक बदमाशो को चिन्हित किया था । जिसमे से 45 से अधिक बदमाशो को पुलिस ने पकड़ा है । पूरी कार्यवाही का कमान डीसीपी पंकज कुमार पांडे संभाले हुए थे । इस दौरान एडिशनल DCP राम स्नेही मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी कार्यवाही में शामिल रहे ।

पुलिस की यह कार्यवाही देर रात तक जारी रही । वही पुलिस आगे भी अलग अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशो की धड़पकड़ के लिए ऑपरेशन ईगल क्लॉ जारी रखेगी ।

Exit mobile version