इंदौर के थाना बाणगंगा क्षेत्र के मेंटल हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल के डॉक्टर्स ने ये सूचना सबसे पहले पुलिस को दी जिसके बाद इंदौर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और बम निरोधक दस्ते के साथ अस्पताल पहुंचकर चप्पा चप्पा छान मारा, जिसके बाद अस्पताल परिसर में बम की सूचना झूठी निकली तब जाकर पुलिस और जांच एजेंसी ने राहत की सांस ली।
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के मेन्टल हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद सनसनी फ़ैल गई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से सबसे पहले ईमेल पर मिली धमकी की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने अस्पताल की चेकिंग शुरू की। यहां बाणगंगा पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच और बम स्क्वायड , डॉग स्क्वायड ने अस्पताल का चप्पा चप्पा छान मारा।
बड़ी देर तक हुई सघन तलाशी के बाद अस्पताल में जांच टीम को किसी प्रकार का कोई बम नहीं मिला और ईमेल की जानकारी झूठी निकली।
अब पुलिस इस मामले में ईमेल भेजने वाले को आईपी एड्रेस के माध्यम से ट्रैक करने की कोशिश कर रही है। इस तरह के मैसेज और भी कई हॉस्पिटल को भेजे गए हैं। जिनकी भी जानकारी पुलिस को मिली है। मेंटल अस्पताल को पेडमलंजा द्वारा ईमेल करना बताया गया है।
