इंदौर के बाणगंगा इलाके में दो दिन पहले एक छात्रा के साथ मोबाइल लूट की वारदात हो गई। छात्रा ने आरोपी का पीछा भी किया। लेकिन वह भाग गया था पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे लूट के तीन मोबाइल जप्त किये है
,पुलिस के मुताबिक घटना परशुराम मूर्ति के पास मरीमाता चौराहे की है। कॉलेज में पढ़ने शुभांगी परमार निवासी कुशवाह नगर ने पुलिस को बताया था कि वह 4 फरवरी को अपनी बहन तृप्ति परमार के साथ पैदल जा रही थी। तभी पीछे से एक बदमाश आया। शुभांगी के हाथ से मोबाइल झपट्टा ओर लेकर फरार हो गया। शुभांगी ने पुलिस को बताया कि आरोपी का पीछा भी किया। लेकिन वह हाथ नही आया था पूरे मामले में मामला दर्ज किया गया था वही । मुखबीर की सूचना के आधार पर एक आरोपी को पकड़ा जिसने जुर्म करना स्वीकार किया और अपना नाम अभिषेक भीसे निवासी स्किम नंबर 78 है जिसने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है आरोपी नशे का आदी है जिसके चलते वह लूट की वारदात को अंजाम देता है पकड़े गए आरोपों से लूटा हुआ मोबाइल इसके अलावा दो अन्य मोबाइल भी लूट गए थे वह भी बरामद किए गए हैं
