इंदौर के कनाड़िया में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को बाइक पर बैठे-बैठे हार्ट अटैक आ गया। बताया जाता है कि रात में वह अपना काम निपटाकर घर लौट रहे थे। अचानक उन्हें रास्ते में अटैक आया। उन्होंने गाड़ी एक तरफ कर अपने साले को कॉल किया। साला उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कनाड़िया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिचौली मर्दाना में राधेश्याम (41) पुत्र शंकरलाल पटेल निवासी हुकुमचंद कॉलोनी की तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने अपने साले मयंक को कॉल किया। मयंक उन्हें देखने पहुंचा। और तुरंत गाड़ी से निजी अस्पताल लेकर गया। डॉक्टरों ने रात में उन्हें एमवाय अस्पताल भेज दिया। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उसके परिवार में दो बच्चे और माता-पिता है। कनाड़िया इलाके में वह अपने व्यापार के संबंध में ही पहुंचे थे। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
