बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों और उनके मंदिरों, देवी-देवताओं की मूर्तियों को तोड़े जाने के विरोध में विश्व ब्राह्मण समाज संघ ने राष्टपति के नाम एक ज्ञापन सोपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पंडित योगेंद्र महंत ने इस ज्ञापन के माध्यम से भारत सरकार से तत्काल और प्रभावी कार्यवाही की मांग की है।
बांग्लादेश में अराजक तत्वों द्वारा लगातार कई दिनों से हिंदू धर्म के मंदिरों को लूटा और नष्ट किया जा रहा है। साथ ही, हिंदू महिलाओं के साथ बर्बरता और दुष्कर्म की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। हिंदू परिवारों की हत्याओं ने वहां के हिंदू समुदाय में डर और आक्रोश की भावना पैदा कर दी है। पंडित योगेंद्र महंत ने कहा हम सभी भारत देश के हिंदू धर्म अनुयायी, विश्व ब्राह्मण समाज संघ के तत्वावधान में आपको सादर ज्ञापित करते हैं कि इन अमानवीय और क्रूर घटनाओं की घोर निन्दा करते हैं। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ हो रही बर्बरता को तुरंत रोका जाना चाहिए और इसके लिए भारत सरकार को बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाना चाहिए।”
